Lucknow में राहुल बनकर युवती को फंसाया, इरशाद पर रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम राहुल बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसका असली नाम इरशाद अहमद निकला। आरोप
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम राहुल बताया था, लेकिन पुलिस जांच में उसका असली नाम इरशाद अहमद निकला। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का भरोसा जीता और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
पुलिस के मुताबिक, इरशाद ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की थी। दोस्ती बढ़ने के बाद उसने युवती को शादी का लालच दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उस पर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव डालने लगा।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इरशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में इस तरह के मामले सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन काफी सख्त है। हाल के दिनों में लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में भी इसी तरह की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जहां पहचान छिपाकर महिलाओं को फंसाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।