Lucknow में धर्मांतरण कराकर शादी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, Instagram पर बना था दोस्ती
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी पहचान छिपाकर एक महिला को जाल में फंसाने और उसका धर्म बदलवाने का आरोप है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती की और बाद में उसे ब्लैक
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी पहचान छिपाकर एक महिला को जाल में फंसाने और उसका धर्म बदलवाने का आरोप है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए महिला से दोस्ती की और बाद में उसे ब्लैकमेल कर शादी और धर्मांतरण के लिए मजबूर किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम Sahil है, जिसने Instagram पर अपनी असली पहचान छिपाकर ‘Raudy’ नाम से प्रोफाइल बनाई थी। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात पीड़िता से हुई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती शारीरिक संबंधों में बदल गई, जिसके दौरान आरोपी ने महिला के कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए।
आरोप है कि Sahil ने इन्हीं वीडियो और फोटो का इस्तेमाल कर महिला को डराना शुरू किया और उसे धर्म बदलने के लिए दबाव डाला। इस मामले में उत्तर प्रदेश के सख्त धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021’ लागू है। इस कानून के तहत जबरन, धोखे से या लालच देकर धर्म बदलवाना अपराध है। महिलाओं और नाबालिगों के मामले में इसमें 2 से 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। हालिया संशोधनों के बाद इस कानून को और कड़ा कर दिया गया है, जिसमें कुछ गंभीर मामलों में उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।