Lucknow में आंधी-बारिश से बिजली गुल, मलिहाबाद के 3 दर्जन गांवों में छाया अंधेरा

Lucknow/Malihabad: लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। इस तूफान की वजह से बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे इला

Lucknow/Malihabad: लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। इस तूफान की वजह से बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे इलाके के दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे की है जब मूसलाधार बारिश शुरू हुई। सुरगौला गांव में एक भारी पेड़ एबीसी एलटी लाइन पर गिर गया। इस हादसे की वजह से चांदपुर फीडर पूरी तरह ठप हो गया। फीडर ठप होने के कारण करीब 3 दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया।

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में दिन भर भारी गरज के साथ बारिश होने की 80% संभावना है। वहीं रात में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रभावित गांवों में बिजली बहाली के काम को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।