Lucknow में आम बीनने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
Lucknow: लखनऊ के माल विकासखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ सरथरा ग्राम पंचायत में आम बीनने गए एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान क
Lucknow: लखनऊ के माल विकासखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ सरथरा ग्राम पंचायत में आम बीनने गए एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान करणबीर सिंह उर्फ बब्लू के रूप में हुई है। वह गयाबक्स सिंह चौहान का 50 वर्षीय बेटा था। करणबीर जब आम बीन रहा था, तभी वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन को मामले की जानकारी मिली, लेकिन मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से साफ इनकार कर दिया है।