Lucknow में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Lucknow: लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार देर रात एक बाइक सवार युवक की टक्कर के बाद मौत हो गई। यह हादसा बाकेनगर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्
Lucknow: लखनऊ के महिंगवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार देर रात एक बाइक सवार युवक की टक्कर के बाद मौत हो गई। यह हादसा बाकेनगर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी।
हादसे के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन एक पिकअप था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।