Lucknow में जमीन विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, फावड़े से सिर पर किया था हमला

Lucknow: राजधानी के महिगवां थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। आरोपी बेटे ने अपने पिता पर फावड़े से हमला किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल

Lucknow: राजधानी के महिगवां थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। आरोपी बेटे ने अपने पिता पर फावड़े से हमला किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह पूरी घटना 19 जून, 2026 की रात की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक रामकुमार यादव अपने खेत में ट्रैक्टर से झाड़ियों (करवी) को जुतवा रहे थे। इसी दौरान उनका अपने बेटे महेंद्र यादव से जमीन को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि महेंद्र ने फावड़ा उठाकर अपने पिता रामकुमार के सिर पर जोरदार वार कर दिया।

हमले के बाद रामकुमार यादव को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी), लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 20 जून, 2026 को उनकी मौत की पुष्टि हुई।

महिगवां थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि पिता और बेटे के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आरोपी बेटे महेंद्र यादव की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।