Lucknow के महर्षि यूनिवर्सिटी में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, रिटायर्ड मेजर जनरल डॉ. शशि कांत सिंह ने किया ध्वजारोहण
Lucknow: राजधानी लखनऊ की महर्षि यूनिवर्सिटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर कैंपस में तिरंगा फहराया गया और देश की आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के छात्र, शिक्षक
Lucknow: राजधानी लखनऊ की महर्षि यूनिवर्सिटी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर कैंपस में तिरंगा फहराया गया और देश की आजादी का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के छात्र, शिक्षक और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेजर जनरल डॉ. शशि कांत सिंह ने ध्वजारोहण करके की। झंडा फहराने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही।
महर्षि यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य महर्षि संस्थानों, जैसे नोएडा कैंपस में भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। यूनिवर्सिटी की ओर से एक संदेश भी साझा किया गया, जिसमें भारत के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य का विजन पेश किया गया।