Lucknow में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार दो हमलावर फरार

Lucknow/Madiyavan: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बुधवार देर रात फायरिंग की एक घटना सामने आई जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रीति नगर स्थित एकता पब्लिक स्कूल के पास बाइक पर आए दो हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाया

Lucknow/Madiyavan: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बुधवार देर रात फायरिंग की एक घटना सामने आई जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रीति नगर स्थित एकता पब्लिक स्कूल के पास बाइक पर आए दो हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम कौशल पांडे है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने कौशल पांडे पर अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर पुलिस को अंदेशा है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।