Lucknow में सर्राफा कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, ताला तोड़कर 5 लाख का माल ले उड़े बदमाश
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक सर्राफा कारोबारी के घर को निशाना बनाया। बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब घर पर क
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक सर्राफा कारोबारी के घर को निशाना बनाया। बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 29 जून का है। मड़ियांव के दाऊदनगर इलाके में किराए पर रहने वाले कारोबारी चंदन त्रिवेदी अपनी दुकान के काम से चौक सर्राफा बाजार गए हुए थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो उन्होंने तुरंत फोन कर चंदन त्रिवेदी को इसकी जानकारी दी।
घर पहुंचने पर चंदन त्रिवेदी ने देखा कि चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ-साथ सभी कमरों के ताले तोड़ दिए थे। बदमाशों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और कीमती जेवर चुरा लिए। चोरी हुए कुल सामान की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। चंदन त्रिवेदी मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।