Lucknow में युवक पर फायरिंग, जान से मारने की धमकी; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Lucknow: मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीति नगर में बुधवार देर रात एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो युवकों ने कौशल पांडे को निशाना बनाकर गोली चलाई और उन्हें जान से मारने की धम

Lucknow: मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीति नगर में बुधवार देर रात एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो युवकों ने कौशल पांडे को निशाना बनाकर गोली चलाई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को गोली नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना प्रीति नगर स्थित एकता पब्लिक स्कूल के पास करीब रात 10:30 बजे हुई। पीड़ित कौशल पांडे के मुताबिक, हमलावरों ने पिस्टल तानकर फायरिंग की। पुलिस की शुरुआती जांच में आशुतोष तिवारी और गौरव बाजपेयी नामक दो युवकों पर शक जताया गया है। पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है।

सूचना मिलते ही मड़ियांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त (अलीगंज) और थाना प्रभारी मड़ियांव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच टीम को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।