Lucknow में दुकान के अंदर युवक ने की अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Lucknow/Madiyaon : लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ फैजुल्लागंज इलाके की एक जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर एक युवक ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV

Lucknow/Madiyaon : लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ फैजुल्लागंज इलाके की एक जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर एक युवक ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत की। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, युवक अचानक दुकान के अंदर घुसा और वहां मौजूद महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नंगा हो गया। दुकान में मौजूद लोग और महिलाएं इस हरकत को देखकर दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में इस बात की चर्चा है और CCTV फुटेज के जरिए युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।