Lucknow में नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: मड़ियांव पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लापता नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी दबोच लिया है, जिसने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया था। घ

Lucknow: मड़ियांव पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लापता नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी दबोच लिया है, जिसने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया था।

घटना लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की लापता है, जिसे रवि कुमार नाम के व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने लड़की को कहां रखा था और इस घटना के पीछे और कोई वजह तो नहीं थी।