Lucknow में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मड़ियांव पुलिस ने किया बरामद
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी ने बहला-फुसलाकर भगाया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी ने बहला-फुसलाकर भगाया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मड़ियांव थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और लड़की का पता लगाया। पुलिस टीम ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू की। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रवि कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है, जिसने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने की बात स्वीकार की है।