Lucknow में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन लूटी, ई-रिक्शे पर सवार थी पीड़िता
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक महिला ई-रिक्शे से जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उसके गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ म
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक महिला ई-रिक्शे से जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उसके गले से सोने की चेन लूट ली। वारदात के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
पीड़िता की शिकायत पर मड़ियांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लखनऊ में इन दिनों स्नैचिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। हाल ही में 7 अगस्त को गुड़ंबा थाना क्षेत्र में जनता इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने सुबह की सैर पर निकले सीए डॉ. पवन कपूर की चेन छीन ली थी। पुलिस उस मामले में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
शहर के अन्य इलाकों में भी ऐसी वारदातें सामने आई हैं। 31 जुलाई को विभूतिखंड में एक ऑटो में सफर कर रही महिला मीना देवी से चेन लूटने की कोशिश की गई थी, लेकिन महिला की सूझबूझ से दो महिला टप्पेबाज पकड़ी गई थीं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से 12 जुलाई 2025 के बीच लखनऊ में लूट और स्नैचिंग के 107 मामले दर्ज हुए थे। शहर में लिफ्ट मांगकर जेब काटने और कार का शीशा खुलवाकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं।