Lucknow में बंद घर से लाखों की चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध, मड़ियांव पुलिस जांच में जुटी

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद घर को निशाना बनाया। हरि ओम नगर स्थित इस घर से चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले हैं, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं। पुलिस अब इन संदिग्धों की पहचान करने और उनकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है ताकि चोरी हुए सामान और नकदी की बरामदगी की जा सके।