UP : लखनऊ के मडियाव इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां महिबुल्लापुर के कसाई बाड़ा तिराहे पर बिजली के एक पोल में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ द
UP : लखनऊ के मडियाव इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां महिबुल्लापुर के कसाई बाड़ा तिराहे पर बिजली के एक पोल में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया।
आग लगने की वजह क्या थी
यह पूरा मामला प्रदर्शनी कॉलोनी Power House के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभे पर लगे तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी वजह से अचानक चिंगारियां निकलीं और आग लग गई। रात का समय होने के कारण लोगों में डर फैल गया था।
स्थानीय लोगों ने कैसे संभाला मामला
जैसे ही पोल में आग लगी, वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। लोगों ने आपसी तालमेल से आग को बुझाया, जिससे आसपास के घरों या अन्य संपत्तियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।