Lucknow में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, बेटी को फूल लेने भेजा था बाहर

Lucknow: राजधानी के मड़ियाव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पलटन छावनी इलाके में एक 39 साल की महिला ने अपने ही घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया ह

Lucknow: राजधानी के मड़ियाव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पलटन छावनी इलाके में एक 39 साल की महिला ने अपने ही घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।

बताया जाता है कि घटना के समय महिला ने अपनी बेटी को फूल लेने के लिए घर से बाहर भेजा था। जब बेटी वापस लौटी तो उसने अपनी माँ को फंदे से लटका हुआ पाया, जिसे देख वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।