Lucknow में थोक व्यापारी की दुकान से लाखों की चोरी, लोडर लेकर आए थे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में चोरों ने एक थोक व्यापारी की दुकान को निशाना बनाया है. चोर बड़ी योजना के साथ लोडर वाहन लेकर पहुंचे और दुकान का शटर उठाकर लाखों का माल पार कर दिया. इस पूरी वारदात की तस्वीरें दुकान मे
Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में चोरों ने एक थोक व्यापारी की दुकान को निशाना बनाया है. चोर बड़ी योजना के साथ लोडर वाहन लेकर पहुंचे और दुकान का शटर उठाकर लाखों का माल पार कर दिया. इस पूरी वारदात की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं.
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने दुकान से करीब 4 लाख रुपये मूल्य का पान मसाला और सिगरेट चोरी किया है. वारदात के समय चोर अपने साथ लोडर गाड़ी लाए थे, जिससे उन्होंने चोरी किया गया सारा सामान आसानी से लोड किया और फरार हो गए. दुकान मालिक ने जब चोरी का पता लगाया तो सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत साफ नजर आई.
इस मामले की सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी तलाश करने में जुटी है.