Lucknow में 16 जुलाई को निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, डालीगंज के श्री माधव मंदिर में तैयारियां तेज
Lucknow/Lucknow: डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वें वार्षिकोत्सव और श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शनिवार को मंदिर कार्यालय में एक खास बैठक हुई,
Lucknow/Lucknow: डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वें वार्षिकोत्सव और श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शनिवार को मंदिर कार्यालय में एक खास बैठक हुई, जिसमें पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
यह पूरा महोत्सव 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि उत्सव की शुरुआत 13 जुलाई को वृक्षारोपण के साथ होगी। इसके बाद 14 जुलाई को सुंदरकांड का पाठ और 15 जुलाई को हवन-पूजन किया जाएगा।
सबसे मुख्य आकर्षण 16 जुलाई 2026 को निकलने वाली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता के मुताबिक, रथ यात्रा डालीगंज के श्री माधव मंदिर से शुरू होकर नजीरगंज, शंकरनगर और रामकृष्ण मठ के सामने से गुजरेगी। इसके बाद यह डालीगंज पुल से मुड़कर हसनगंज कोतवाली और डालीगंज बाजार होते हुए वापस श्री माधव मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा संपन्न होगी।
महोत्सव का समापन 17 जुलाई को लइया मंडी में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एक विशाल भंडारे के साथ होगा। इस आयोजन में ओमकार जायसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, राकेश साहू, श्याम जी साहू और अनुराग साहू जैसे पदाधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं पुरी में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की बात करें तो वह 16 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। पुरी प्रशासन वहां भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।