Lucknow के वारसिया मदरसे में मनाया गया योग दिवस, मौलाना बोले- फिट रहने के लिए योग जरूरी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मदरसा दारुल उलूम वारसिया में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर मदरसे के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर योगाभ्यास किया। मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना जहीर अब्बास ने योग को शरी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मदरसा दारुल उलूम वारसिया में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर मदरसे के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर योगाभ्यास किया। मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना जहीर अब्बास ने योग को शरीर के लिए बहुत जरूरी बताया और कहा कि फिट रहने के लिए योग करना आवश्यक है क्योंकि योग शरीर को निरोग रखता है।
उत्तर प्रदेश में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य के करीब 1.32 लाख परिषदीय स्कूलों और 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लगभग 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योग सत्रों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में छात्रों के साथ-साथ शिक्षक, शिक्षा मित्र और अभिभावक भी शामिल हुए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने झांसी के किला मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन के लॉन में आयोजित योग कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस आयोजन के लिए पूरी तैयारी की थी, जिसके तहत स्कूलों में प्राणायाम और योग के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के बाद राज्य के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी गाइडलाइंस जारी की गई थीं।