Lucknow में LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त तक नहीं कराई e-KYC तो महंगे हो सकते हैं सिलेंडर

Lucknow: अगर आप लखनऊ में एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं और अभी तक अपनी e-KYC नहीं कराई है, तो सावधान हो जाइए। 15 अगस्त 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी न करने पर आपको घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। क

Lucknow: अगर आप लखनऊ में एलपीजी गैस का इस्तेमाल करते हैं और अभी तक अपनी e-KYC नहीं कराई है, तो सावधान हो जाइए। 15 अगस्त 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी न करने पर आपको घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। केंद्र सरकार ने घरेलू दरों पर सिलेंडर की सुविधा जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार e-KYC को अनिवार्य कर दिया है।

शहर के करीब 15 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 7 लाख लोग अभी भी e-KYC नहीं करा पाए हैं। इंडियन ऑयल के स्टेट हेड संजय भंडारी ने साफ किया है कि सरकार ने इसे अनिवार्य किया है और सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को 15 अगस्त तक 100% लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश राज के मुताबिक, गैस एजेंसियां इसके लिए विशेष कैंप भी लगा रही हैं।

नियमों के मुताबिक, जो लोग समय पर e-KYC नहीं कराएंगे, उन्हें घरेलू सिलेंडर की जगह कमर्शियल रेट पर गैस मिल सकती है। इससे जेब पर भारी असर पड़ेगा क्योंकि घरेलू सिलेंडर की तुलना में कमर्शियल गैस की कीमत काफी ज्यादा होती है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी भी रुक सकती है और कुछ मामलों में सिलेंडर की बुकिंग ही बंद हो सकती है।

e-KYC कराने के तरीके:

  • गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप (जैसे Indane One, Hello BPCL, HP Pay) के जरिए।
  • अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर।
  • डिलीवरी मैन के पास मौजूद हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए।
  • आधार फेस आरडी (FaceRD) एप्लीकेशन के जरिए चेहरे का सत्यापन कराकर।