Lucknow में लोकभवन के सामने चाचा-भतीजे ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाया
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहाँ लोकभवन के गेट नंबर 9 के सामने एक चाचा और उनके भतीजे ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद सचिवालय के सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैद
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहाँ लोकभवन के गेट नंबर 9 के सामने एक चाचा और उनके भतीजे ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद सचिवालय के सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को समय रहते बचा लिया और उनके पास से ज्वलनशील पदार्थ बरामद कर लिया।
आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति मलिहाबाद तहसील के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित लीलाखेड़ा कटौली के रहने वाले हैं। इनका नाम राम गणेश और सतीश कुमार गौतम है। इन दोनों का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर परिवार के ही एक सदस्य सुनील ने कब्जा कर लिया है।
पीड़ितों ने बताया कि वे अपनी जमीन वापस पाने के लिए पिछले 6 साल से जिलाधिकारी (DM) और उप-जिलाधिकारी (SDM) के दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। उनका कहना है कि इतने समय तक अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हजरतगंज थाने पहुँचाया और उनसे पूछताछ की। हजरतगंज थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ितों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और इस पूरी घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।