Lucknow के लोकबंधु अस्पताल में कर्मचारियों की गाली-गलौज का ऑडियो वायरल, वॉर्ड बॉय और टेक्नीशियन के बीच हुआ विवाद
Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजनारायण लोकबंधु संयुक्त अस्पताल से कर्मचारियों के बीच झगड़े का एक मामला सामने आया है। अस्पताल के एक वॉर्ड बॉय और एक्स-रे टेक्नीशियन के बीच हुई बातचीत का एक आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजनारायण लोकबंधु संयुक्त अस्पताल से कर्मचारियों के बीच झगड़े का एक मामला सामने आया है। अस्पताल के एक वॉर्ड बॉय और एक्स-रे टेक्नीशियन के बीच हुई बातचीत का एक आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह रिकॉर्डिंग व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की गई, जिसके बाद अस्पताल के माहौल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद दो कर्मचारियों के बीच आपसी बहस से शुरू हुआ था। वायरल ऑडियो में दोनों के बीच काफी गाली-गलौज और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों के बीच तनाव देखा गया। फिलहाल इस मामले में किसी आधिकारिक कार्रवाई या अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।