Lucknow के लोकबंधु अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Lucknow: राजधानी के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हुआ और परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ गया कि तीमारदारों और अस्

Lucknow: राजधानी के लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा हुआ और परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। मामला इतना बढ़ गया कि तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ के बीच हाथापाई भी हुई।

मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय रंजना के रूप में हुई है, जो सरोजिनगर इलाके के पिपरसंद की रहने वाली थीं और शिवमोहन सिंह की पत्नी थीं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने समय पर सही इलाज नहीं किया, जिसकी वजह से रंजना की जान चली गई। इस बात को लेकर अस्पताल के अंदर काफी तनाव फैल गया और तीखी बहस हुई।

सूचना मिलने पर कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई और परिजनों को समझाने की कोशिश की। दूसरी तरफ, अस्पताल के डॉक्टरों ने लापरवाही के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज पूरी तरह मेडिकल नियमों के हिसाब से किया गया था।

फिलहाल महिला की मौत की सटीक वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार की तरफ से कोई औपचारिक लिखित शिकायत मिलती है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।