Lucknow के लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग, कर्मचारियों ने समय रहते संभाला मामला

Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। यहाँ संचालित वन स्टॉप सेंटर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोगों

Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। यहाँ संचालित वन स्टॉप सेंटर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के समय वहां मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाई और खुद ही आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों की मेहनत की वजह से आग को बड़ा रूप लेने से पहले ही काबू कर लिया गया।