Lucknow में संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर लोक चौपाल का आयोजन, कबीर के विचारों पर हुई चर्चा
Lucknow: राजधानी लखनऊ की प्रियदर्शिनी कॉलोनी में रविवार को संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशेष लोक चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से विधायक कार्यालय में आयोजित किया गया था, जह
Lucknow: राजधानी लखनऊ की प्रियदर्शिनी कॉलोनी में रविवार को संत कबीर जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशेष लोक चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से विधायक कार्यालय में आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग कबीर के विचारों को सुनने और समझने पहुंचे।
इस कार्यक्रम के दौरान संत कबीर की वाणी, लोकचेतना और हमारी सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से चर्चा हुई। मौजूद लोगों ने कबीर के पदों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। चर्चा का मुख्य केंद्र कबीर की शिक्षाएं और समाज में जागरूकता लाने वाले उनके विचार रहे।