Lucknow में लोकभवन के बाहर दो युवकों ने किया आत्मदाह का प्रयास, जमीन कब्जे की शिकायत पर सुनवाई न होने से थे परेशान

Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोकभवन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों ने गेट नंबर-9 के सामने खुदकुशी की कोशिश की। दुबग्गा इलाके के रहने वाले राम गणेश और सतीश कुमार गौतम ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लग

Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोकभवन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों ने गेट नंबर-9 के सामने खुदकुशी की कोशिश की। दुबग्गा इलाके के रहने वाले राम गणेश और सतीश कुमार गौतम ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद मौके पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपनी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को लेकर काफी परेशान थे। उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन लंबे समय तक सुनवाई न होने के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

इस घटना से पहले 21 जुलाई 2026 को एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में दुबग्गा के गणेश गौतम ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है और वे प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे।