Lucknow में बाइक चालान से गुस्साए लाइनमैन ने काटी थाने और चौकियों की बिजली, 3 घंटे तक रहा अंधेरा

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक लाइनमैन ने अपना गुस्सा पुलिस विभाग पर निकाल दिया। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान कटने से नाराज बिजली कर्मचारी ने नगराम थाने और दो पुलिस चौकियों की बिजली ही का

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक लाइनमैन ने अपना गुस्सा पुलिस विभाग पर निकाल दिया। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान कटने से नाराज बिजली कर्मचारी ने नगराम थाने और दो पुलिस चौकियों की बिजली ही काट दी। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और करीब तीन घंटे तक पुलिस ऑफिस अंधेरे में रहे।

पूरा मामला सोमवार 27 जुलाई 2026 की शाम का है। दरोगा अनुज भाटी ने समेसी इंदिरा नहर पुल के पास बिना हेलमेट बाइक चला रहे संविदा कर्मचारी अमरेंद्र का 6,000 रुपये का चालान किया था। अमरेंद्र का कहना था कि उसकी महीने की सैलरी सिर्फ 8,000 रुपये है और इतना भारी चालान करना गलत है। इस बात से नाराज होकर अमरेंद्र, दीपक और शत्रोघन लाल नाम के संविदा कर्मचारियों ने पुलिस विभाग के बकाया बिजली बिलों की जांच की।

बिजली कर्मचारियों ने पाया कि नगराम थाने पर करीब 3.5 लाख रुपये और हरदोइया चौकी व देवीखेड़ा बूथ पर करीब 1.5-1.5 लाख रुपये का बिल बकाया था। इसी का हवाला देते हुए कर्मचारियों ने शाम 6:18 बजे इन तीनों जगहों की बिजली काट दी। बिजली गुल होने की वजह से थाने और चौकियों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने दरोगा अनुज भाटी को फटकार लगाई और चालान वापस लेने का निर्देश दिया। वहीं बिजली काटने वाले कर्मचारी ने अपना फोन बंद कर लिया था जिससे संपर्क करना मुश्किल हो गया। अंत में समेसी उपकेंद्र के जेई आशीष कुमार ने दूसरी टीम भेजकर रात 9:30 बजे तक बिजली बहाल कराई।