Lucknow में बिजली चोरों की अब खैर नहीं, रात में भी मारे जाएंगे छापे; ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट्स पर रहेगी पैनी नजर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग अब सख्त रुख अपना रहा है। लेसा (LESA) लखनऊ ने सभी जोन में चेकिंग अभियान तेज करने का फैसला किया है। अब बिजली विभाग की टीमें सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि देर रा

Lucknow: राजधानी लखनऊ में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग अब सख्त रुख अपना रहा है। लेसा (LESA) लखनऊ ने सभी जोन में चेकिंग अभियान तेज करने का फैसला किया है। अब बिजली विभाग की टीमें सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि देर रात भी मोहल्लों में छापेमारी करेंगी ताकि चोरी रोकने के अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।

लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है। अब विशेष रूप से रात के समय टीमों को मैदान में उतारा जाएगा। शनिवार को ही विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

इस अभियान में पुराने लखनऊ, अमौसी, बीकेटी, चिनहट, इंदिरा नगर और गोमती नगर से सटे ग्रामीण इलाकों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। विभाग की नजर खासकर ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट्स पर है। ऐशबाग, राजाजीपुरम, अपट्रान, चौक और ठाकुरगंज जैसे इलाकों में जांच होगी कि शहर के 70 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चोरी की बिजली से तो चार्ज नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा होटल और हॉस्टल की भी सघन चेकिंग की जाएगी।

बिजली चोरी रोकने के साथ-साथ विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए भी कदम उठा रहा है। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर 1 से 31 अगस्त तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में लोग अपने बिल संशोधन, खराब मीटर बदलने, लोड बढ़ाने और नए कनेक्शन जैसी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं।