Lucknow में LDA ऑफिस के बाहर हंगामा, अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे दो युवक हिरासत में

Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) मुख्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अवैध निर्माण की शिकायत करने आए दो युवकों ने जमकर शोर-शराबा किया। यह पूरा मामला सचिव विवेक श्रीवास्तव के कार्यालय के बाहर का है, जहां य

Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) मुख्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अवैध निर्माण की शिकायत करने आए दो युवकों ने जमकर शोर-शराबा किया। यह पूरा मामला सचिव विवेक श्रीवास्तव के कार्यालय के बाहर का है, जहां युवकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। हंगामे को बढ़ता देख सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तुरंत दखल दिया और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर LDA चौकी पहुंचा दिया।

जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान पदम् देव पांडेय (निवासी विनय खंड, गोमतीनगर) और साइमन ली (निवासी सेक्टर-4, गोमतीनगर) के रूप में हुई है। इन युवकों का कहना था कि उन्होंने एक हफ्ते पहले अवैध निर्माण को लेकर जनहित में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन विभाग की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसी बात से नाराज होकर वे सचिव के दफ्तर पहुंचे और विरोध करने लगे।

इस मामले में पुलिस और युवकों के दावों में अंतर है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे, इसलिए हंगामा किया। वहीं, युवकों ने इस बात को पूरी तरह गलत बताया है और अपनी बात साबित करने के लिए मेडिकल जांच कराने तक की पेशकश की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।