Lucknow में जनता अदालत आज, भाई ने बहन पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप; LDA ऑफिस पहुंचे जसविंदर सिंह
Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में आज जनता अदालत का आयोजन किया गया है। इस मौके पर एक गंभीर पारिवारिक विवाद सामने आया है, जहां एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन पर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अधिक
Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में आज जनता अदालत का आयोजन किया गया है। इस मौके पर एक गंभीर पारिवारिक विवाद सामने आया है, जहां एक भाई ने अपनी ही बड़ी बहन पर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अमीनाबाद के रहने वाले जसविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके माता-पिता के निधन के बाद उनकी बड़ी बहन रमनिक कौर ने साजिश रची। जसविंदर का कहना है कि साल 2015 में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्लॉट संख्या एस-165 को उनकी और उनकी दूसरी बहन अमृत कौर की सहमति के बिना ट्रांसफर कर दिया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उस समय वह और उनकी बहन नाबालिग थे, इसलिए यह ट्रांसफर पूरी तरह गैरकानूनी था।
जसविंदर सिंह ने बताया कि यह संपत्ति LDA की लीजहोल्ड प्रॉपर्टी थी, जिसे सीधे तौर पर बेचा नहीं जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर इस संपत्ति का अवैध हस्तांतरण किया गया। इस मामले में उन्होंने धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है।
वहीं, LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर गोमती नगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता अदालत लगाई गई। इस आयोजन का मकसद आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर निपटारा करना था। LDA वीसी प्रथमेश कुमार खुद वहां मौजूद रहे, जहां लोग अपने मकान की रजिस्ट्री, कब्जे और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे।