Lucknow में हर पेड़ का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, LDA का ऐप बताएगा कौन कितना कार्बन सोख रहा है
Lucknow: राजधानी लखनऊ को और हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक खास पहल करने जा रहा है। शहर के हर पेड़ का अब डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिसके लिए LDA एक नया मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है। इ
Lucknow: राजधानी लखनऊ को और हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) एक खास पहल करने जा रहा है। शहर के हर पेड़ का अब डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिसके लिए LDA एक नया मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है।
इस नई व्यवस्था से शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस मोबाइल ऐप की सबसे बड़ी खूबी यह होगी कि यह डेटा देगा कि कौन सा पेड़ कितनी मात्रा में कार्बन सोख रहा है। इससे शहर के पर्यावरण की स्थिति को समझने में आसानी होगी।
LDA की इस योजना का मुख्य उद्देश्य लखनऊ में पेड़ों की सही गिनती करना और उनकी सेहत पर नजर रखना है। डिजिटल रिकॉर्ड होने से यह पता लगाना आसान होगा कि शहर के किस इलाके में कितने पेड़ हैं और वे पर्यावरण में कितना योगदान दे रहे हैं।