Lucknow में बंद मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, परिवार बेंगलुरु गया था

Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की LDA कॉलोनी सेक्टर-डी1 में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दि

Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की LDA कॉलोनी सेक्टर-डी1 में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर रखे कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार अपने नाती का जन्मदिन मनाने के लिए बेंगलुरु गया हुआ था। घर लगभग दो सप्ताह तक बंद रहा, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। जब परिवार बेंगलुरु से वापस लौटा, तब उन्हें घर के अंदर हुई चोरी का पता चला।

चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।