Lucknow में अवैध कॉलोनियों पर LDA का बुलडोजर, पारा और बीकेटी में 40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग ध्वस्त
Lucknow: राजधानी लखनऊ में बिना अनुमति कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सख्त कदम उठाया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने पारा और बीकेटी इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अवैध कॉलोनियों को जमीं
Lucknow: राजधानी लखनऊ में बिना अनुमति कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सख्त कदम उठाया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने पारा और बीकेटी इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 अवैध कॉलोनियों को जमींदोज कर दिया। करीब 40 बीघा जमीन पर निजी डेवलपर्स द्वारा बिना किसी मंजूरी के प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसे बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाई गई सड़कों और बाउंड्री वॉल को पूरी तरह तोड़ दिया गया। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि पारा के हंसखेड़ा और सदरौना इलाकों में कार्रवाई की गई, जहां लगभग 15 बीघा जमीन पर विकसित हो रही 3 अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया। वहीं, प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के मुताबिक, बीकेटी के ग्राम-राजपुर इंदौर में 25 बीघा क्षेत्रफल में फैली 5 अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।
LDA ने साफ किया है कि वह शहर में बिना लेआउट स्वीकृति के होने वाले निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। प्राधिकरण ने अब तक 241 अवैध कॉलोनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ऐसे क्षेत्रों में घर या प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भारी परेशानी हो सकती है क्योंकि यहां न तो भवन मानचित्र पास होते हैं और न ही बैंक से लोन या बिजली-पानी जैसे कनेक्शन मिलने में आसानी होती है।