Lucknow में दबंगों ने वकील पर किया हमला, ईंट और धारदार हथियारों से किया वार
Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार रात दबंगों ने एक वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित वकील का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घेरकर ईंटों और धारदार हथियारों से बुरी तरह पीटा। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप
Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार रात दबंगों ने एक वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित वकील का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घेरकर ईंटों और धारदार हथियारों से बुरी तरह पीटा। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित वकील Krishna Kumar Sonkar लखनऊ के कैसरबाग स्थित घसियारी मंडी के रहने वाले हैं। हमला हजरतगंज के Hotel Char Minar के पास हुआ। वकील का कहना है कि आरोपी Tushar Sonkar और उसके तीन साथियों ने उन पर हमला किया। पीड़ित के मुताबिक Tushar Sonkar ने उन पर पहले भी हमला किया था, जिसकी शिकायत पहले दर्ज कराई गई थी। पुरानी रंजिश के चलते ही इस बार दोबारा हमला किया गया।
हजरतगंज पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर Vikram Singh ने बताया कि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।