Lucknow में लॉ छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, चलती बाइक की चाबी निकालकर युवती ने बचाई जान
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में एक बीए एलएलबी की छात्रा के साथ अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने तेज बारिश का फायदा उठाकर छात्रा को अगवा किया था, लेकिन युवती की सूझबूझ ने उसे बड़ी मुसीबत
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में एक बीए एलएलबी की छात्रा के साथ अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने तेज बारिश का फायदा उठाकर छात्रा को अगवा किया था, लेकिन युवती की सूझबूझ ने उसे बड़ी मुसीबत से बचा लिया। छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलती बाइक की चाबी निकाल दी, जिससे आरोपी बेबस हो गया।
यह घटना 16 जुलाई 2026 की है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा जब अपने घर जा रही थी, तब एक बाइक सवार युवक ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और चलती बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के राहगीर वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ अज्ञात लोग आरोपी को वहां से भगा ले गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।