Lucknow में जमीन के नाम पर होटल कारोबारी से 23.80 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर फायरिंग और मारपीट
Lucknow: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जमीन में निवेश के नाम पर एक होटल कारोबारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने निवेश के बहाने कारोबारी से 23.80 लाख रुपये लिए और बाद में पैसे वापस मांगने पर उनके सा
Lucknow: लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जमीन में निवेश के नाम पर एक होटल कारोबारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने निवेश के बहाने कारोबारी से 23.80 लाख रुपये लिए और बाद में पैसे वापस मांगने पर उनके साथ मारपीट की। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने कारोबारी पर पिस्टल से फायरिंग भी कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बचे।
पीड़ित मनिंदर पाल सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और फिलहाल लखनऊ के विक्रांतखंड-3 में रहते हैं। उन्होंने बीबीडी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि साल 2015 में राम सुरेश नाम के व्यक्ति ने उन्हें ग्राम नरेंदी में कृषि भूमि में निवेश कर प्लॉटिंग से मुनाफा कमाने का लालच दिया था। इस सिलसिले में 29 जनवरी 2017 को दोनों पक्षों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU) भी साइन किया गया था।
कारोबारी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो 7 जुलाई को आरोपियों ने उन्हें बातचीत के बहाने बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और आरोपी संजय ने पिस्टल से फायर किया।
इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक, मनिंदर पाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में राम सुरेश, उनके बेटे राजेंद्र, संजय मिश्र, चंदन दीक्षित उर्फ गुरु जी और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।