Lucknow में प्लॉट बेचकर 49.50 लाख की ठगी, फर्जी कागजात के सहारे की धोखाधड़ी, FIR दर्ज
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने कूटरचित यानी जाली दस्तावेजों के जरिए दो भूखंड बेचकर करीब 49.50 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में अब पुलिस
Lucknow: राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने कूटरचित यानी जाली दस्तावेजों के जरिए दो भूखंड बेचकर करीब 49.50 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में अब पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, ठगों ने फर्जी विक्रय विलेख (Sale Deed) तैयार किए थे। इन जाली कागजों के आधार पर उन्होंने दो प्लॉट बेचे और खरीदारों से भारी रकम वसूल ली। जब असलियत सामने आई तो पता चला कि गवाह और पते सब फर्जी थे।
इस धोखाधड़ी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए। उनके आदेश पर बिजनौर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके और ठगी गई रकम की रिकवरी की जा सके।