Lucknow के लक्ष्य हाइट्स अपार्टमेंट में निवासियों का हंगामा, सुरक्षा और सुविधाओं की मांग को लेकर लोग परेशान

UP/Lucknow : राजधानी लखनऊ के लक्ष्य हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपनी बुनियादी सुविधाओं को लेकर काफी परेशान हैं। निवासियों ने अपार्टमेंट में सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और काम करने के तरीके में पारदर्शिता की मांग उठा

UP/Lucknow : राजधानी लखनऊ के लक्ष्य हाइट्स अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपनी बुनियादी सुविधाओं को लेकर काफी परेशान हैं। निवासियों ने अपार्टमेंट में सुरक्षा, मूलभूत सुविधाओं और काम करने के तरीके में पारदर्शिता की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

यह आवासीय परियोजना साल 2008-09 में शुरू हुई थी। निवासियों के मुताबिक, इतने साल बीत जाने के बाद भी अपार्टमेंट में कई जरूरी काम अधूरे पड़े हैं। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में कमी को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पारदर्शिता की कमी के कारण उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।