Lucknow में धूमधाम से मनाया गया लड्डू गोपाल प्राकट्योत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में शुक्रवार को लड्डू गोपाल प्राकट्योत्सव का आयोजन किया गया। आषाढ़ कृष्ण एकादशी के मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भक्ति भाव के
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में शुक्रवार को लड्डू गोपाल प्राकट्योत्सव का आयोजन किया गया। आषाढ़ कृष्ण एकादशी के मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और भक्ति भाव के साथ इस उत्सव को मनाया।
यह कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू हुआ जिसे द्वारिका रमण लालजी का प्रकट्योत्सव और भजन गायन के रूप में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों ने वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोग भक्ति में लीन होकर झूमने लगे।