Lucknow के लाली ईंट गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, चोक नालियों के गंदे पानी से बीमारियों का खतरा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के खैरा कनकू मजरे स्थित लाली ईंट गांव में लोग गंदगी और बदबू से परेशान हैं। गांव की पूरी सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। गांव में लंबे समय से नालियां चोक
Lucknow: राजधानी लखनऊ के खैरा कनकू मजरे स्थित लाली ईंट गांव में लोग गंदगी और बदबू से परेशान हैं। गांव की पूरी सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है।
गांव में लंबे समय से नालियां चोक पड़ी हैं, जिसकी वजह से गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों पर जमा इस गंदे पानी के कारण अब गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों को डर है कि अगर जल्द ही सफाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।