Lucknow को तोहफ़ा, कुर्सी रोड होगा छह लेन, डंडहिया चौराहा से बेहटा तक जाम से मिलेगी राहत
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. शहर के कुर्सी रोड पर लगने वाले लंबे जाम से अब जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा. डंडहिया चौराहा से बेहटा तक के इस मार्ग को छह लेन में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. शहर के कुर्सी रोड पर लगने वाले लंबे जाम से अब जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा. डंडहिया चौराहा से बेहटा तक के इस मार्ग को छह लेन में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे लाखों लोगों का सफर आसान और तेज हो जाएगा.
लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस पूरी परियोजना का रोडमैप तैयार कर लिया है और करीब 60 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है. जैसे ही सरकार से हरी झंडी मिलेगी, सड़क का निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा. फिलहाल यह सड़क दोनों तरफ 7-7 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 10.5-10.5 मीटर किया जाएगा और साथ ही दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी.
इस सड़क के चौड़ीकरण से सबसे ज्यादा फायदा सरगम अपार्टमेंट से डंडहिया चौराहे तक आने-जाने वाले लोगों को होगा. इस मार्ग पर करीब 50 से ज्यादा कॉलोनियां, LDA और निजी अपार्टमेंट हैं. नहरिया रोड और बेहटा क्षेत्र से आने-जाने वाले लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को इस प्रोजेक्ट से सीधा लाभ मिलेगा. सड़क बनाने से पहले विभाग ने सीवर और पेयजल पाइपलाइन डालने का काम भी शुरू कर दिया है ताकि बाद में सड़क को दोबारा न खोदना पड़े.
PWD अधिकारियों ने साफ किया है कि सड़क चौड़ी करते समय सर्विस रोड पर किए गए सभी अवैध कब्जों, रेहड़ी-ठेले और अस्थायी निर्माणों को हटाया जाएगा. इससे पहले ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने भी नाइट सफारी जैसी परियोजनाओं को देखते हुए इस सड़क को छह लेन करने की मांग की थी.