Lucknow में यौन शोषण से परेशान महिला ने की आत्महत्या, मकान मालिक गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एलडीए कॉलोनी के सेक्टर एम-1 में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। बुधवार रात
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एलडीए कॉलोनी के सेक्टर एम-1 में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। बुधवार रात महिला का शव उसके किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कृष्णानगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। महिला की छोटी बहन ने बुधवार शाम करीब 8 बजे उसका शव फंदे से लटका देखा। पुलिस को मौके से छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में महिला ने मकान मालिक पर यौन शोषण, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया है।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी मकान मालिक ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के पिता के मकान की बिक्री से मिले पैसों और उसकी माँ के सोने के जेवर हड़पने की भी कोशिश की थी। आरोपी व्यक्ति शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है, उसकी दुकान उसी किराए के मकान के नीचे स्थित है जहाँ यह घटना हुई।
पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (abetment to suicide) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और मिले हुए सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।