Lucknow में महिला का शव फंदे से लटका मिला, पति ने पूर्व परिचित पर जताया हत्या का शक
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके की LDA कॉलोनी में शुक्रवार को एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल ग
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके की LDA कॉलोनी में शुक्रवार को एक विवाहित महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके। इस मामले में मृतका के पति ने एक पूर्व परिचित पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।