Lucknow में युवक पर चाकू से हमला, गले में लगी गंभीर चोट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

UP/Lucknow : लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। जाफर खेड़ा निवासी अभय कुमार पर उनके घर के पास ही सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की हालत नाजुक बनी

UP/Lucknow : लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। जाफर खेड़ा निवासी अभय कुमार पर उनके घर के पास ही सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, अभय कुमार अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे, तभी पुराने विवाद को लेकर मोहल्ले के ही अशोक कुमार ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू से अभय के गले पर वार किया, जिससे काफी खून बह गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद पीड़ित के बड़े भाई संदीप कुमार ने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी पी.के. सिंह ने बताया कि संदीप कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।