Lucknow में आर्थिक तंगी से परेशान कारोबारी ने की आत्महत्या, घर की सीढ़ियों पर मिला शव
Lucknow: राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में एक 52 वर्षीय कारोबारी ने कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्यों की नजर उन पर पड़ी, तो उनका शव घर की सीढ़ियों की रेलिंग से लटका हु
Lucknow: राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में एक 52 वर्षीय कारोबारी ने कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्यों की नजर उन पर पड़ी, तो उनका शव घर की सीढ़ियों की रेलिंग से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक की पहचान राकेश दुबे के रूप में हुई है, जो बिजनेस कंसल्टेंसी का काम करते थे। घटना बुधवार, 17 जून 2026 की सुबह करीब 6:40 बजे की है, जब उनकी पत्नी सुमन दुबे ने उन्हें फंदे से लटका देखा। राकेश दुबे का घर कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर, कनौसी में स्थित है।
बताया गया कि राकेश दुबे कोरोना काल के दौरान अपने कारोबार में हुए भारी नुकसान की वजह से काफी परेशान थे। नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, लेकिन आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई। इस वजह से वे गहरे मानसिक तनाव में थे। इसके साथ ही उन्हें चलने-फिरने में भी समस्या थी, जिसने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया था।
उनके परिवार में पत्नी सुमन दुबे के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शिवानी दुबे एक निजी अस्पताल में केयर टेकर के तौर पर काम करती हैं और छोटी बेटी प्रिया दुबे नौवीं कक्षा की छात्रा है। कृष्णा नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।