Lucknow की KMC यूनिवर्सिटी में लिफ्ट में फंसे छात्र, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Lucknow: लखनऊ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC यूनिवर्सिटी) से एक मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी की लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसमें कई छात्र फंस गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

Lucknow: लखनऊ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC यूनिवर्सिटी) से एक मामला सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी की लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिसमें कई छात्र फंस गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो और मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र करीब आधे घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। लिफ्ट के अचानक रुकने से छात्रों के बीच घबराहट फैल गई। इस मामले में कुलपति ने कहा कि लिफ्ट ओवरलोड होने की वजह से बंद हुई थी।