Lucknow में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर में घुसा DCM ट्रक, चालक और क्लीनर की मौत

Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। किसान पथ पर पिपरसण्ड गांव के पास एक तेज रफ्तार DCM ट्रक आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। इस टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन

Lucknow/Sarojini Nagar: लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। किसान पथ पर पिपरसण्ड गांव के पास एक तेज रफ्तार DCM ट्रक आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। इस टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया और उसमें सवार चालक और क्लीनर बुरी तरह फंस गए।

यह घटना 5 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे गहरु अंडरपास के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने आधुनिक मशीनों से ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान चालक शैलेंद्र (39 वर्ष), जो जालौन जिले के बरियारपुर गांव के रहने वाले थे और क्लीनर राजा भैया (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह से किसान पथ पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर फिर से सामान्य कराया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या ट्रक किसी खराब खड़े कंटेनर से टकराया।