Lucknow में किसान भवन का भूमि पूजन, राकेश टिकैत बोले- मंदिर का जो खाएगा वो पनपेगा नहीं
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नए किसान भवन का भूमि पूजन हुआ। इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत और अतुल प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भवन प्रदेश के किसानों के लिए एक
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नए किसान भवन का भूमि पूजन हुआ। इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत और अतुल प्रधान समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भवन प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगा।
भूमि पूजन के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि लखनऊ में बनने वाला यह किसान भवन पूरे उत्तर प्रदेश से आने वाले किसानों के लिए बहुत काम आएगा। अब किसानों को राजधानी में ठहरने और अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को चलाने के लिए एक स्थायी जगह मिल सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान राकेश टिकैत ने एक विवादित बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि मंदिर का जो खाएगा वो पनपेगा नहीं। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे और किसानों के मुद्दों पर बात की। अतुल प्रधान अक्सर गन्ने के दाम, बिजली और कर्ज माफी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं।