Lucknow के खरिका प्रथम वार्ड को तोहफ़ा, 16 लाख से बनेंगी सड़क और ड्रेनेज पाइप, लोगों को मिलेगी राहत

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के खरिका प्रथम वार्ड के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। इलाके में जलभराव और खराब सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को ड्रेनेज पाइप और सड़क निर्माण कार्य

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के खरिका प्रथम वार्ड के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। इलाके में जलभराव और खराब सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को ड्रेनेज पाइप और सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को अब स्थायी राहत मिलेगी।

इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 16 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य राजीव नगर घोषियाना क्षेत्र में होगा, जो बूथ अध्यक्ष शत्रुधन सिंह के आवास से शुरू होकर काल्विन स्कूल तक जाएगा। इस योजना के तहत कुल 170 मीटर लंबी ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाई जाएगी और साथ ही सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

इलाके में ड्रेनेज सिस्टम ठीक होने से बारिश के समय पानी जमा होने की समस्या खत्म होगी और सड़क बनने से आवाजाही आसान हो जाएगी। स्थानीय लोगों के लिए यह बुनियादी सुविधा काफी समय से जरूरी थी, जिससे अब उनके दैनिक जीवन में सुधार होगा।